ब्रिटेन में लंदन ब्रिज के पास चाकूबाजी एवं गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की आशंका


ब्रिटेन की राजधानी में लंदन ब्रिज के पास गोलीबारी और चाकूबाजी हुई है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि पुलिस को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट (लंदन के समयानुसार) पर फोन आया कि लंदन ब्रिज के पास किसी को चाकू मारा गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। हमें लगता है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।


पुलिस ने घटना का हवाला देते हुए लंदन ब्रिज को खाली कराकर घेर लिया। लोगों से अपील की गई है कि वे उस एरिया में न जाएं। पुलिस के मुताबिक, चाकू से हमले में कई लोग घायल हुए हैं। एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि इलाके में गोलीबारी की आवाज सुनी गई है।

पुलिस ने अपने बयान में लोगों से अपील की है, अगर आप घटनास्थल के नजदीक हैं तो वहां मौजूद अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने हमलावर को गोली मारी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट कर कहा है कि वह घटना के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने लिखा, लंदन ब्रिज की घटना के बारे में मुझे लगातार जानकारियां दी जा रही हैं। मैं पुलिस और सभी इमर्जेंसी सेवाओं को तत्काल हरकत में आने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।


Popular posts
कोलकाता एयरपोर्ट पर 1884 ग्राम सोने के साथ 2चीनी व्यक्ति गिरफ्तार
Image
कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉक डाउन के चलते एसीपी चौक ने थाना ठाकुरगंज के बालागंज चौराहे पर किया सघन चेकिंग अभियान
Image
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मुद्दा सुलझाने में मदद की पेशकश पर भारत ने दो टूक कहा है कि उसे तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं
Image
राष्ट्रीय विकासवादी जनता पार्टी व भारतीय किसान संगठन एवं राष्ट्रवादी युवा वाहिनी संगठन की हुई एक अहम बैठक
Image
कोरोना लॉकडाउन: 3 महीने तक बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर भी नहीं कटेगा कनेक्शन