कौशाम्बी। रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में एक लोक जागरण यात्रा का आयोजन भाजपा द्वारा किया जा रहा है। यात्रा की सफलता को लेकर मंझनपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में पार्टी के संगठन की एक बैठक हुयी है। जिसमें यात्रा की सफलता पर रणनीति बनायी गयी है इस बैठक में जिले के तीनो विधायक के साथ- साथ सांसद और पार्टी के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकता संषोधन अधिनियम लागू किये जाने के बाद बाद देश में विरोध और समर्थन की प्रक्रिया तेज है। जिससे नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून से लोग असमंजस में फस रहे हैं। लोगो का असमंजस दूर करने के उद्देश्य से नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत लोक जागरण यात्रा का आयोजन भाजपा संगठन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अधिनियम के समर्थन में लोगों को आने की अपील की जायेगी।
मंझनपुर पुलिस कार्यालय के सामने डायट मैदान से मंझनपुर नगर भ्रमण सब्जी मंडी नेता नगर नेहरू नगर गांधी नगर सहित विभिन्न मोहल्लो में लोक जागरण यात्रा का आयोजन 12 जनवरी को किये जाने की सफलता को लेकर शनिवार को मंझनपुर के एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुयी इस बैठक में सासंद विनोद सोनकर चायल विधायक संजय गुप्ता मंझनपुर विधायक लाल बहादुर और सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष प्रेमचन्द्र चौधरी आशीष कुमार उर्फ बच्चा आद्या प्रसाद पाण्डेय सीमा सिंह अमरेश कुमार उर्फ कल्लू पंडा पंकज शर्मा सहित तमाम लोग शामिल हुए और यात्रा की सफलता को लेकर रणनीति बनायी गई।