मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कानपुर पहुंचे। सबसे पहले सीएम योगी सीएसए कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने जीरो बजट खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने के साथ गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य से भी मुलाकात की। सीएम ने कहा कि हर कमिश्नरी पर लैब बनेगी, जिसमें गो आधारित खेती से पैदा फसलों का सर्टिफिकेशन होगा। गंगा किनारे के गांवों में कृषि मेला लगाया जाएगा।
कानपुर में CAA के समर्थन में रैली करते हुए योगी आदित्यनाथ: कितना शर्मनाक है कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों के लोगों के लिए एक देश की कीमत पर राजनीति करना और दूसरा विरोध के लिए महिलाओं को आगे करना, जिन्हें पता ही नहीं की CAA क्या है। https://twitter.com/AHindinews/status/1219973690479112195 …
ANI_HindiNews@AHindinewsकानपुर में CAA के समर्थन में रैली करते हुए योगी आदित्यनाथ: अब इन्होंने क्या किया है, अपने घर की महिलाओं को चौराहे-चौराहे पर बैठाना शुरू कर दिया है, कितना बड़ा अपराध की पुरुष घर में सो रहा है रजाई ओढ़ के, और महिलाओं के आगे करके चौराहे-चौराहे पर बैठाया जा रहा है।