हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे शव लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर दर्दनाक सात निशान मिले हैं। वह घर से बाइक पर सवार होकर काम से निकला था और वापस नहीं लौटा। अगले दिन शव बरामद हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
ये है पूरा मामला।
मामला सुरसा थानाक्षेत्र के ढोलिया गांव का है। यहां सड़क के किनारे शुक्रवार की सुबह इछनापुर ग्राम निवासी सचिन पांडेय (25) का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सचिन गुरुवार की शाम बाइक से सुरसा जाने की बात कहकर निकला था। फिर वापस लौटकर नहीं आया। अगले दिन यानी शुक्रवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। शव के पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, थानाध्यक्ष राजकरन शर्मा ने बताया कि परिवारजनों से जानकारी ली जा रही है। हत्या का कारण साफ नहीं हो सका है।