ताजमहल देखने आईं हॉलैंड की महिला पर्यटक की मौत


ताजमहल का दीदार करने शुक्रवार शाम को आगरा आईं हॉलैंड की महिला पर्यटक की दशहरा घाट पर हालत बिगड़ गई। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दूतावास को पर्यटक की मौत की जानकारी दी है।


 

हॉलैंड की लुम्मेचीम (60) अपनी दोस्त के साथ ताजमहल देखने शुक्रवार शाम को चार बजे आगरा आईं थीं। उन्होंने जॉय गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। इसके बाद वह शाम छह बजे दशहरा घाट पर चली गईं। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर पुलिस ने उन्हें फतेहाबाद रोड स्थित शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पर्यटक को 20 जनवरी को वापस जाना था। दूतावास को जानकारी दे दी गई है। लुम्मेचीम अस्थमा से पीड़ित थीं। इस बारे में उनकी महिला मित्र ने जानकारी दी है।