अतीत के आईने से: AAP ने लगाई कांग्रेस के गढ़ में सेंध, बदल गया सदर बाजार का सियासी मिजाज,


नई दिल्ली। एक समय था, जब व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मशहूर सदर बाजार की सियासत कांग्रेस के आसपास घूमती थी। कांग्रेस नेता राजेश जैन लगातार तीन बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब यहां का सियासी मिजाज बदल गया है।


कांग्रेस के इस मजबूत गढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) ने सेंध लगा दी है और भाजपा की स्थिति भी पहले से मजबूत हुई है। पिछली बार कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन खुद मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें भी पराजय का सामना करना पड़ा था। आप के सोमदत्त वर्ष 2013 के बाद वर्ष 2015 में भी चुनाव जीते।


1993 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के हरिकृष्ण ने कांग्रेस के हरचरण सिंह जोशी को 1339 मतों से पराजित किया था, लेकिन उसके बाद से भाजपा को इस सीट पर जीत नसीब नहीं हुई है। 1998 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सदर बाजार से चेहरा बदलकर राजेश जैन को चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने भारी अंतर से हरिकृष्ण को पराजित कर विधानसभा पहुंचे। 2003 में जैन ने भाजपा के प्रोफेसर रघुवंश सिंघल को तथा 2008 में जय प्रकाश को पराजित किया।


 


आप के मैदान में उतरने से कांग्रेस के दबदबे वाले इस सीट का राजनीतिक समीकरण बदल गया है। 2013 चुनाव में आप के सोमदत्त ने भाजपा के जयप्रकाश को 796 मतों से पराजित कर सदर का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने माकन को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे थे। भाजपा ने प्रवीण जैन को मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सके।


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image