कैप्टन बोले- संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस ने कीया प्रदर्शन,



प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जो देशव्यापी आंदोलन चलाया है, उसी के अंतर्गत आज लुधियाना में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब प्रभारी आशा कुमारी, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश के सीनियर नेता शामिल रहे।
 

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है, जिसे किसी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। पंजाब सरकार इसको किसी कीमत पर प्रदेश में लागू नहीं करेगी। यूपी में प्रियंका गांधी के साथ जो पुलिस ने किया है, तानाशाही जैसा है। सरकारें आती जाती है, जब हमारा टाइम आएगा, तब जरूर देखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को रोके जाने और पुलिस द्वारा अभद्र बर्ताव करने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिस देश में महिलाओं को देवी का रूप कहा जाता हो, वहां महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भाजपा सरकार की नफरत प्रकट करता है। प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाया है, उसी से घबरा कर मोदी सरकार ऐसा बर्ताव कर रही है।

उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं से सवाल किया कि वे बताएं, मोदी सरकार ने पंजाब को कितने प्रोजेक्ट दिए। युवाओं के लिए कितनी नौकरियां आईं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार अपने मेनिफेस्टो के वादे पूरे करने में लगी है। दूसरी तरफ मोदी सरकार भावुक मुद्दे उठा कर अपनी कमजोरियां छिपा रही है। मोदी ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। अगर पंजाब में किसी को मिली है तो भाजपा नेता आंकड़े सार्वजनिक करें।

सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार का मकसद गैर-भाजपा राज्य सरकारों को कमजोर करना है। पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने भी मतदान के एक दिन पहले सूबे पर 31000 करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया था। उन्होंने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि सूबे के हित में केंद्र से योजनाएं लाकर पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
 




 

 


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image