कर्नाटक : पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन, पुरे राज्य में 3 दिन मनाया जाएगा राजकीय शोक


कर्नाटक में पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी (88) का रविवार सुबह उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 9:30 बजे अंतिम सांस ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने स्वामी जी के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।


20 दिसंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जीवन रक्षक प्रणाली में रखे जाने के बावजूद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अस्पताल छोड़कर वापस मठ जाने की इच्छा जता दी थी। कस्तूरबा अस्पताल ने शनिवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा था कि स्वामी की हालत बहुत गंभीर है और उनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। वे अचेत हैं।

हालांकि, इसके बावजूद मठ के अधिकारी उन्हें आश्रम ले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वामीजी के निधन पर शोक जताया। इसके अलावा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।


पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के थे गुरु


विश्वेश स्वामी मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती के गुरु थे। उमा ने कहा कि उनके गुरु एक बड़े कर्म योगी थे और उन्होंने ही मुझे कर्म योगी बनने की दीक्षा दी। वे करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी।

रविवार को विश्वेश तीर्थ स्वामी को केएमसी अस्पताल से मठ ले जाया गया था और मठ में उनका इलाज जारी रहने की बात कही गई थी। जहां उनका निधन हो गया। इसकी पुष्टि उडुपी के विधायक के रघुपति भट ने की। उडुपी में रविवार को विश्वेश तीर्थ स्वामी को राजकीय सम्मान दिया गया। राजकीय सम्मान के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा मौजूद थे।
 



Karnataka: State honours given to Pejavara Mutt Seer Vishwesha Teertha Swami, earlier today in Udupi. Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa was present. https://t.co/xcCfFuLLb8 pic.twitter.com/MWOliWBKD7





राजकीय सम्मान के बाद विश्वेश तीर्थ स्वामी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उडुपी से बंगलूरू लाया गया। बंगलूरू के बसावनागुड़ी में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है। यहां दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीएम येदियुरप्पा भी मौजूद हैं। शाम करीब सात बजे विद्यापीठ में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 



Karnataka: Mortal remains of Pejavara Mutt Seer Vishwesha Teertha Swami reach Basavanagudi in Bengaluru, he passed away earlier today at Udupi Sri Krishna Mutt. CM BS Yediyurappa also present. pic.twitter.com/h9t3n8AUbM





पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर स्वामी जी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, स्वामीजी उन लाखों लोगों के दिलोदिमाग में रहेंगे, जिन्हें उनसे मार्गदर्शन मिला। गुरु पूर्णिमा में उनसे मिलना यादगार रहा। उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मोदी 2014 में चुनाव जीतने और प्रधानमंत्री पद ग्रहण करने के बाद स्वामीजी से मिलने पहुंचे थे
 



PM Modi tweets,"I consider myself blessed to have got many opportunities to learn from Sri Vishvesha Teertha Swamiji.Our recent meeting,on pious day of Guru Purnima was also a memorable one.His impeccable knowledge always stood out. My thoughts are with his countless followers" https://t.co/hdeRD5S3m7 pic.twitter.com/fOs6IjnbfM




गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया दुख
गृहमंत्री अमित शाह ने भी स्वामी जी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि स्वामीजी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ स्वामीजी के विचार हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका निधन आध्यात्मिक दुनिया के लिए बड़ी क्षति है।
 


सीएम येदियुरप्पा ने जताया शोक


कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं उनके भक्तों के कष्टों को दूर करने के लिए भगवान से प्रार्थना करूंगा।


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image