तुला राशि वालों के भाग्य में वृद्धि, वृषभ जातकों को मिलेगा व्यापार में लाभ, आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में

मेष राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों से लाभ मिलेगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। पदोन्नति के योग बन रहा है।


वृषभ राशिफल: व्यापार में आर्थिक योजना का लाभ मिल सकता है। अधिक भावुकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नए कार्य आरंभ करने से बचें। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।


मिथुन राशिफल: किसी पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। अच्छे भोजन का आनंद उठा सकते हैं। किसी पारिवारिक बात को लेकर मानसिक कष्ट हो सकता है।


कर्क राशिफल: कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण बना रहने वाला है। विवाहित जातकों को मायके से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। साझेदारी वाले काम से लाभ मिलेगा।


सिंह राशिफल: गुस्सा पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक तौर पर खुश रहने वाले हैं। व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का साथ मिलेगा।


कन्या राशिफल: शरीर में फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी में सफलता न मिलने के कारण मन में निराशा का भाव आएगा। संतानों के विषय में चिंता हो सकती है। यात्रा से कुछ अशुभ होने की आशंका है।


तुला राशिफल: आज के दिन किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। अपनों से मिलकर मन हर्षित रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने वाली है। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने वाली है। परिवार में किसी बात को लेकर कष्ट होगा।


वृश्चिक राशिफल: निर्धारित कार्य सम्पन्न नहीं होंगे। किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेने में परेशानी होगी। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। लंबी यात्रा का योग है।


धनु राशिफल: आज का दिन फलदायी साबित होगा। आवश्यक काम सिद्ध होंगे। मानसिक तौर पर उत्साहित महसूस करने वाले हैं। यात्रा का योग है, जिससे लाभ होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।


मकर राशिफल: अत्यधिक क्रोध के कारण परिवार में किसी से मनमुटाव हो सकता है। धर्म के कार्यों में रुचि ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आनंद का अनुभव करने वाले हैं। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।


कुंभ राशिफल: सामाजिक कार्य में रुचि बनी रहने वाली है। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को मन के अनुकूल जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। दैनिक जीवन में खर्च बढ़ेगा।


मीन राशिफल: आज का दिन सभी कार्यों में सफलता दिलाने के लिए शुभ है। व्यापार में वृद्धि होने वाली है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी। दैनिक आय में वृद्धि की संभवना है।


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image