कांग्रेस-भाजपा ने उम्मीदवारों की जारी दूसरी सूची


दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने बीती देर रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस ने छह और बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है। खास बात यह है कि इस सूची में यह साफ हो गया कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस के रोमेश सभरवाल और बीजेपी के सुभाष यादव टक्कर देते हुए नजर आएंगे।


 









ANI
 

@ANI



 




 

Bharatiya Janata Party (BJP) releases another list of 10 candidates for the . Tajinder Pal Bagga to contest from Hari Nagar constituency.






View image on Twitter










 


354 people are talking about this


 






 



 







 









ANI
 

@ANI



 




 

Congress releases list of 7 candidates for . Romesh Sabharwal to contest against Chief Minister Arvind Kejriwal from New Delhi seat.






View image on Twitter










 


43 people are talking about this


 






 



 






दूसरी सूची के मुताबिक कांग्रेस ने तिलक नगर से रमिंद्र सिंह बमराह, राजिंदर नगर से रॉकी टूसिड, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली से अमरीश गौतम, घोंडा से भीष्म शर्मा, करावल नगर से अरविंद सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अब तक 61 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

वहीं, बीजेपी ने नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्रपाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालका जी से धर्मवीर सिंह कृष्णा नगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को टिकट दिया है। इस तरह बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। 

दूसरी तरह बिहार में गठबंधन के बाद बीजेपी ने अन्य बची तीन सीटों में से दो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) औक एक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के लिए छोड़ी हैं। इनके बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा हो चुकी है। गठबंधन के मुताबिक जदयू को संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें दी गई हैं और लोजपा को सीमापुरी।

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार रात 54 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) से कांग्रेस में शामिल हुए आदर्श शास्त्री को अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया था। कांग्रेस की 54 उम्मीदवारों की पहली सूची में कई पूर्व मंत्रियों और कुछ नए चेहरों के नाम शामिल थे। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया था। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ पड़पड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया था।


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image