भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कौशाम्बी

क्षेत्र एवम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष श्री मती अनीता त्रिपाठी के निर्देशन पर आकस्मिक कोरोना वायरस की वजह  से विधानसभा स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए है


इसी क्रम में जिला प्रभारी प्रेमचंद चौधरी मंझनपुर विधानसभा प्रभारी श्री संजय जायसवाल सिराथू विधानसभा प्रभारी  जयप्रकाश विश्वकर्मा  एवम चायल विधान सभा प्रभारी दीपचंद दिवाकर को नियुक्त किया गया है। 


आप समस्त भाजपा बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, एवम समस्त कार्यकर्ता ध्यान दे किसी भी गांव में कंही भी कोई भी जैसे भोजन की समस्या या स्वास्थ से जुड़ी समस्या या बाहर से आए हुए लोगो की जानकारी होती है तो तुरंत आप नियुक्त किए गए प्रभारियों को जानकारी दे भीड़ से दूर रहे इस वायरस से बचाव का सावधानी बरतें।