रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर

करोना योद्धाओं का किया  सम्मान


स्वास्थ्य कर्मचारियों, बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों का रहीम नगर के व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर सम्मान करते हुए उनके योगदान पर आभार व्यक्त किया।
 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,रहीम नगर के बैनर तले शुक्रवार को संगठन के अध्यक्ष मसीह उज्जमा गांधी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब के नेतृत्व में सिविल अस्पताल महानगर, बिजली विभाग महानगर, एवं रहीम नगर चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य कर्मचारियों , विद्युत विभाग के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर तथा उन्हें हैंड ग्लव्स ,सैनिटाइजर, मास्क वितरित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।
 व्यापारी नेता मशीहउजजमा  गांधी ने कहा करोना के इस संकट में विद्युत कर्मचारियों की, सफाई कर्मचारियों की, स्वास्थ्य कर्मचारियों की, पुलिस कर्मियों की, किराना व्यापारियों की बहुत बड़ी भूमिका है इनका जितना भी सम्मान किया जाए उतना कम है अगर यह लोग ना होते तो करोना की चुनौती से निपटना आसान ना होता उन्होंने कहा समाज को इन सब का अभिनंदन करना चाहिए उसी कड़ी में आज रहीम नगर के व्यापारियों ने अपना कर्तव्य निभाते हुए सभी करोना सेनानियों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया 
कार्यक्रम में रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब ,वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेंद्र उपाधयाय, कोषाध्यक्ष विनोद सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश साहू ,उपाध्यक्ष रवि जैन सहित क्षेत्र के व्यापारी सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image