भाजपा के लोगो के बिना कस्तूरबा स्कूलों में फर्जीवाड़ा संभव नहीं : अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आश्चर्य जताया है कि एक फर्जी शिक्षिका 25 विद्यालयों में नियुक्ति लेकर साल भर तक वेतन निकालने में सफल हो जाती है। उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों के शामिल हुए बिना कस्तूरबा स्कूलों में यह फर्जीवाड़ा संभव नहीं है।


अखिलेश यादव ने बयान में कहा कि भाजपा राज में कोई नीति या दृष्टि नहीं दिखती है। प्रदेश की भाजपा सरकार में अगर इतनी ही समझ होती तो वह सपा शासनकाल के उन कामों को आगे बढ़ाती, जिससे प्रदेश में विकास की गतिविधियां बढ़तीं।
मसलन, लैपटॉप बांटने की दूरदर्शी योजना जारी रखती तो कोरोना के लॉकडाउन पीरियड में शिक्षा गांव-गांव तक पहुंचती। भाजपा की गलती से युवाओं का एक साल बर्बाद हो गया। अब इसका जवाब तो नई पीढ़ी अगले चुनाव में ही देगी।
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा शुरू की थी। इसके लिए अत्याधुनिक वाहनों की व्यवस्था की गई थी ताकि वे घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंच सकें। लेकिन भाजपा राज में पुलिस का चक्का गरीब, किसान पर चल रहा है। पुलिस सब्जी रौंद रही है। प्रयागराज की घूरपुर सब्जी मंडी में पुलिस का शर्मनाक कृत्य दिखा है।


Popular posts
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नारदा घोटाला मामले में आरोपी टीएमसी नेताओं को नजरबंद करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया
Image
मौसी के घर रह रहे बालक की बुधवार को मौसा ने हत्या कर गांव के ही कब्रिस्तान में शव दफनाया
Image
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद यशो नायक के दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप किया गया
Image
नाबालिग बेटी बोली जब से लॉकडाउन हुआ है तब से पिता रोजाना जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता है
Image
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शैक्षणिक कैलेंडर जारी
Image