पीपल चैराहा स्थित मुख्य बाजार मे राहगीरो के मोबाइल से चीनी ऐप डिलीट करवाती सदर विधायक व महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष


 


जिला संवाददाता / वीरेन्द्रर राव बहराइच 


बहराइच सदर विधायक ने डिलीट कराये चीनी ऐप महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने दिया साथ,


बहराइच 01 जुलाई। केन्द्र सरकार द्वारा देश मे चीनी ऐप को प्रतिबन्धित किये जाने के बाद लोगो के मोबाइल से चीनी ऐप डिलीट कराने के लिये भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा अभियान शुरू किया गया।
अभियान की शुरूआत कराते हुए पूर्व मंत्री व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल के साथ पीपल चैराहा स्थित मुख्य बाजार मंे राहगीरो को चीनी ऐप डिलीट करने की सलाह दी और उनके मोबाइलो से चीनी ऐप डिलीट करवाने मे मदद की। 
वही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल के नेतृत्व में 4-5 कार्यकर्ताओ की टोली ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर आमजन से चीनी ऐप डिलीट कराने का आग्रह किया तथा बिना मास्क पहने मिलने वाले राहगीरो को मास्क वितरित किया। कार्यकर्ताओ ने राहगीरो को जागरूक करते सलाह दी कि कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करे। यह अभियान नगर के विभिन्न चैक-चैराहो पर आगामी दिनो में भी जारी रहेगा।


Popular posts
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नारदा घोटाला मामले में आरोपी टीएमसी नेताओं को नजरबंद करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया
Image
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी व उनकी मां पर करोड़ों की ठगी का आरोप
Image
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा दिल्ली में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद यशो नायक के दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप किया गया
Image
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शैक्षणिक कैलेंडर जारी
Image
भरवारी नगर पालिका परिषद् के दो मुद्दों को लेके दो मुद्दों को लेके अल्पसंख्यक चेयरमैन तमजीद अहमद ने भरवारी ईओ से की मुलाकात
Image