मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर कांग्रेस, सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाजन इनके डीएनए में है


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बगैर कांग्रेस, सपा, बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। पहले देश बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इनके लिए अपने खानदान का हित ही सर्वोपरि है। उन्होंने इनकी विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि विपक्ष के पास उपलब्धियों के नाम पर सिर्फ  भ्रष्टाचार और अराजकता है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विरोधियों के लिए परिवार का हित सर्वोपरि है। दोनों नेता शनिवार को देवरिया सदर विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद कर रहे थे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनने के साथ देश के विकास की शुरुआत हुई। उन्हीं के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार भी काम कर रही है। भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान विपक्ष सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पर, इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं। 1974 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे गरीबों के थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। लेकिन उनकी सरकार दृढ़ संकल्प से सिर्फ  तीन वर्षों में इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर है।
देवरिया में लगेगी चीनी मिल
योगी ने कहा कि महर्षि देवरहा बाबा की पावन धरती देवरिया कभी चीनी का कटोरा कही जाती थी। लेकिन गैर भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से इस इलाके की हालत बदहाल होती चली गई। चीनी मिलें बिकती चली गई। विपक्ष से पूछा जाना चाहिए कि  किन लोगों ने औने-पौने दाम पर उन्हें बेच दिया। उन्होंने घोषणा की कि देवरिया की चीनी मिलों का मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।


परिवर्तन से सपा, बसपा व कांग्रेस परेशान
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज हुई है और निवेश का सकारात्मक माहौल बना है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें प्रदेश पर हैं।


जापान और अमेरिका जैसे देशों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई है, लेकिन प्रदेश में हो रहे इस परिवर्तन से सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे दल परेशान हैं। पिछली सरकारों में केवल अपने परिवार के विकास की चिंता की गई, जबकि योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार 24  करोड़ प्रदेशवासियों के विकास को ध्यान में रखकर काम कर रही है। विपक्ष के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है। वे जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की इन कोशिशों को असफल करना होगा


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image