मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने भाषण के दौरान भाजपा पर लगाए कई आरोप

 


आम आदमी पार्टी ने विधानसभा का विशेष सत्र शुक्रवार तक बढ़ा दिया। दूसरे दिन भी इसकी शुरुआत हंगामेदार रही। दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पर नगर निगम में 2500 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए सदन में बैनर लहराए। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अपने भाषण के दौरान भाजपा पर कई आरोप लगाए।


केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के इतिहास का ये सबसे बड़ा घोटाला है और कांग्रेस के घोटालों से भी ज्यादा बड़ा है। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी नहीं कह रही है बल्कि आप बाहर जाकर दस लोगों से पूछ लो तो वो भी कहेंगे कि नगर निगम में घोटाला है। अगर ये 2500 करोड़ बचाते तो डॉक्टरों और सफाईकर्मचारियों का वेतन पूरा दे पाते।


वह आगे बोले, लोग कह रहे हैं कि भाजपा का ये 2500 करोड़ का घोटाला कांग्रेस के कॉमनवेल्थ घोटाले से भी बड़ा है। 2500 करोड़ का ये घोटाला तो इस साल का है एक नगर निगम का है। अगर दस सालों का तीनों निगमों का निकालेंगे तो वो हजारों करोड़ का घोटाला होगा।

निगम में लिंटर डालने में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता है। केजरीवाल ने दावा किया कोई भी मकान बनाए तो सिर्फ आरएसएस के लिए 10 प्रतिशत का डिसकाउंट है वरना सभी को मकान का लिंटर डालते वक्त पैसे देने पड़ते हैं।


केजरीवाल ने कहा कि निगम में भ्रष्टाचार है ये भाजपा भी मानती है। पिछले चुनाव के दौरान उन्होंने ये माना था कि सभी पार्षद भ्रष्ट हैं इसलिए पार्टी नए उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है। सीएम ने कहा कि उदाहरण पेश करने के लिए दो-चार भ्रष्टाचारियों को जेल तो भेजना चाहिए था।


कुछ सालों में पार्षद की बड़ी-बड़ी गाड़ियां आ जाती हैं। ये 2500 करोड़ किसका था, अगर ये घोटाला नहीं होता तो सफाई कर्मचारियों उनका वेतन मिल जाता। अगर ये घोटाला नहीं होता तो कोविड के मुश्किल दौर में जिन डॉक्टरों ने लोगों की जान बचाई उनका तीन-चार महीने से रोका गया वेतन दे दिया गया होता।


इससे पहले आप विधायकों ने जो बैनर पकड़े हुए थे उस पर लिखा था कि भाजपा ने किया 2500 करोड़ का घोटाला, भाजपा वालों को जेल भेजो। 

 

Delhi: Aam Aadmi Party MLAs display placards & banner alleging BJP of a Rs 2,500 crores scam, on the second day of the special Delhi Assembly session pic.twitter.com/VEBev72Giu


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image