इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स से सम्मानित हुई मंत्री स्वाति सिंह एवं मंत्री धर्म सिंह सैनी

  





लखनऊ, इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स गाज़ियाबाद ने  लखनऊ में प्रदेश के विशिष्ट प्रतिभाओ को समाज में अभूतपूर्व कार्य हेतु रेकॉर्ड्स दर्ज करते हुए  सम्मानित किया जिनमे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के डॉ. धर्म सिंह सैनी ( राज्य मंत्री आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ) को लाइफटाइम अचीवमेंट से  एवं स्वाति सिंह,राज्यमंत्री महिला कल्याण,बाल विकास एवं पुष्टाहार को  वोमेन ईम्पावरमेन्ट आइकन अवार्ड से सम्मानित किया | आज इंडिया ग्लोरी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू सिंह शहर में थी जिन्होंने बताया की इंडिया ग्लोरी भारत में विशिष्ट प्रतिभाओ को एक मंच देने का काम कर  रही है और इंडिया ग्लोरी  बुक ऑफ़  रिकॉर्ड अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश,  दिल्ली,महाराष्ट्र,असम,  कोलकाता के विशिष्ट प्रतिभाओ का रिकॉर्ड दर्ज कर चुकी है | साथ ही अन्य प्रतिभाओ को सम्मानित  किया जिनमे मनीष खेताना- नोएडा,शेख जाविद जलगाँव ( महाराष्ट्र), वाणी करपातने नोएडा प्रमुख रहे | इस अवसर पर इंडिया ग्लोरी के  अन्य पदाधिकारी,वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पी.सी.  गुप्ता,राहुल  गुप्ता निदेशक माइलस्टोन कंसल्टिंग ग्रुप,अजय  मौर्या ( निदेशक आश्रय  हेल्थ केयर सर्विसेज),   सतीश सिंह (वरिष्ठ समाजसेवी ) एवं प्रधान मोहरैयाकला ( सीतापुर ) उपस्थित रहे |