महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे बोर्ड ने विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश


 महिला यात्रियों की सुरक्षा के रेलवे बोर्ड ने दिए हुए हैं विशेष दिशा निर्देश

बरेली। रेल गाडि़यों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर रेलवे बोर्ड ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके मद्देनजर  इज्जतनगर मंडल में भी ”मेरी सहेली“ अभियान रेल सुरक्षा बल द्वारा निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला यात्रियों के बीच यात्रा के दौरान सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना और महिला यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करना है। रेल सुरक्षा बल में तैनात महिला अधिकारी और महिला बल सदस्य महिला यात्रियों के यात्रा प्रारम्भ होने वाले स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक निगरानी कर सभी कोचों में जाकर हेल्प लाइन संख्या 182 के बारे में उद्घोषणा कर रही हैं। महिला यात्रियों का बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि की आशंका होने पर सुरक्षा हेल्प लाइन संख्या 182 पर काल करें। आपको तत्काल रेल सुरक्षा बल द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। इस अभियान से जुड़ी टीम अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं की पहचान कर उनका कोच और सीट संख्या नोट कर तथा गंतव्य स्टेशन तक उनके संपर्क में रहती है और उनके गंतव्य स्टेशन पहुँचने पर महिला यात्रियों से प्रतिक्रिया एकत्रित कर फीडबैक मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को भेजती है।


मेरी सहेली अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल की महिला आरक्षियों की टीम के द्वारा एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में जाकर अभियान से संबंधित प्राप्त दिशा-निर्देशों के अंतर्गत महिला यात्रियों से संपर्क कर उनको जागरूक किया जा रहा है। महिला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला यात्रियों को सम्मिलित करते हुए एक व्हाटसएप् ग्रुप भी बनाया गया है जिसकी एडमिन रेल सुरक्षा बल की महिला कर्मी हैं, जिसका उद्देश्य महिला यात्रियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित यात्रा कराना है। 



- आशुतोष पंत, डीआरएम, इज्जतनगर, पूर्वोत्तर रेलवे

Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image