लॉकडाउन नियमों को तोड़ नमाज पढ़ रहे 23 नमाजी गिरफ्तार


जिला संवाददाता  // वीरेन्द्रर राव बहराइच 
 बहराइच।  उत्तर प्रदेश शुक्रवार को बौंडी थाना क्षेत्र के डिहवा कला गांव स्थित मस्जिद में लॉकडाउन व शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर नमाज पढ़ रहे 23 नमाजियों को बौंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम के एक सिपाही पर नमाजियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर नमाजियों को गिरफ्तार किया। डिहवा कला गांव स्थित मस्जिद से गांव निवासी सईद, गुल्लऊ, इल्फान, शद्दाम, अनवर अली, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद सईद, जाकिर, ताज मोहम्मद, हजरतदीन, ताहिर, ननकऊ, लुकमान, नफीस, इसरत, जाकिर अली, बदलू, अलीयार, सद्दीक, सुफियान, लल्लन, जाबिर अली, अली अहमद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नमाजियों पर महामारी अधिनियम, लॉकडाउन का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य मे बाधा डालने व पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा पंजीकृत किया गया।