उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आज मिले 12 नए केस, 1553 हुई संक्रमितों की संख्या


देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है


सहारनपुर ।    देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आज सहारनपुर में 12 और बस्ती में तीन नए पॉजिटिव केस मिले  हैं। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 1553 पहुंच गई है। गुरुवार को 81 मरीज सामने आए थे। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 1538 के पार पहुंच गया था। वहीं मृतकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई थी, गुरुवार को कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत होने के बाद यूपी में मृतकों की संख्या 24 हो गई। वहीं, स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में अब 1280 कोविड-19 एक्टिव मरीज रह गए हैं। अब तक 206 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना का संक्रमण बढ़कर 57 जिलों तक पहुंच गया है। ज्यादातर सब्जी मंडियों में लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज भी 12 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 139 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन तीन को मिलाकर बस्ती जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई है, जिसमें एक शख्स की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ जे पी त्रिपाठी ने की है।


Popular posts
केरल के पलक्कड़ में रविवार को फुटबॉल मैच शुरू होने से ठीक पहले एक स्टेडियम की अस्थायी दीर्घा गिरने से करीब 50 लोग घायल
Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के टीके के विकास कार्य की समीक्षा के लिए शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का किया दौरा
Image
शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने किया राजकीय इंटर कॉलेज में खेल महाकुंभ का उद्घाटन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देगा चुनौती
Image
हरिद्वार में 2021 में प्रस्तावित महाकुंभ का स्वरूप भव्य और दिव्य होने का दिया संकेत
Image