हाइवे पर पैदल चल रहे मज़दूरों का सहारा बनी कांग्रेस

सैनी चौराहे पर कांग्रेस की सांझी रसोई से भोजन मिलने के बाद छलक पड़े भूखे मजदूरों के आँसू।


कौशाम्बी। कोरोना वायरस की महामारी के बाद पूरे देश मे 57 दिनों से लगातार लॉक डाउन घोषित कर दिए जाने के चलते फैक्ट्रियों से निकाले गए मजदूर रोटी के लिए भूखे है और इन स्थितियों में मजदूर भूखे प्यासे परिवार के साथ पैदल चल कर घर पहुँचना चाहते है जिससे हाइवे पर मजदूरों का झुंड पैदल चल रहा है भूखे प्यासे मजदूरों को भोजन का इंतजाम कर उन्हें संतुष्टि देने का जिम्मा कांग्रेस पार्टी ने उठाया है और जिले के सैनी चौराहे पर प्रतिदिन भूखे प्यासे हजारो मजदूरों को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन दिया जा रहा  है 


कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू  के आवाहन पर सड़को पर पैदल चल रहे मज़दूरों को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण विधार्थी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने सांझी रसोई से दिन रात खाना पानी खिलाने का इंतजाम कर रहे हैं। जैसे ही मज़दूरों को खाना पानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया  कुछ मज़दूरों के आंसू छलक पड़े और मज़दूर बोले कि कभी भी कांग्रेस का यह एहसान नही भूलेंगे खाने पीने का भरपूर इंतजाम जिले में कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन कर रही है


कांग्रेस की सांझी रसोई से प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक लोगों को सैनी हाईवे पर भोजन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके पूर्ब भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब जरूरतमंद भूखे लोगो के घर घर भोजन सामग्री पहुचाई गयी थी।


भोजन उपलब्ध कराने के समय कांग्रेस पार्टी के पूर्ब जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम के साथ में इब्ने हसन सरफराज राशिद कन्हई गौतम प्रदीप सक्सेना इजहार अब्बास,धर्मेंद्र श्रीवास्तव राजकुमार पासी मोहम्मद रफी आदि लोग मौजूद रहे।