_कोरोना परास्त होगा और भारत विजयी होगा, भाजपा नेता धीर सिंह

कोरोना परास्त होगा और भारत विजयी होगा, भाजपा नेता धीर सिंह ने कहा लाॅकडाउन में सामर्थ्य के अनुसार राष्ट्रहित में करें योगदान, कोरोना को पराजित करने के लिए सामाजिक दूरी एवं जागरूकता जरुरी।


रुड़की ।    कोरोना वायरस को पराजित करने के लिए सामाजिक दूरी एवं जागरूकता जरुरी है। मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। भाजपा नेता धीर सिंह ने कहा कि सभी को अपने सामर्थ्य के अनुसार राष्ट्रहित में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन शुरू होने से ही सामाजिक संस्थाएं लगातार निस्वार्थ सेवा कर रही है। भारत इस लड़ाई में एकजुटता के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को हल्के में लेना नहीं चाहिए, लोगों को अपना ख्याल रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जान के साथ साथ जहान को भी बचाना। हमें सभी निर्देशों का पालन करते हुए सभी इमरजेंसी सेवाओं के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी बनाए रखना है।  डॉक्टर और सरकार जो भी सलाह दे रही है उसे पूरी तरह मानना चाहिए। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आप कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं। कितने लोगों से मिल रहे हैं, इस सब पर आपको ध्यान देना चाहिए। एटूजेड के स्वामी धीर सिंह ने बताया कि रिपेयरिंग के लिए आ रही आवश्यक सेवाओं में जुटी गाड़ियों को सेनिटाइज करके ही रिपेयरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां वाशिंग की एक मशीन और लिफ्ट से सैनिटाइज़र कर कंप्लीट किया जा रहा है।