लॉकडाउन के चलते प्रतिदिन प्रमोद सिंह यादव गरीबों में बांट रहे राशन

लखनऊ। मजदूरों को खाद्यान्न वितरण कर मानवता की सेवा कर रहे हैं सपा वरिष्ठ नेता एडोवकेट प्रमोद सिंह यादव। कोरोना जैसी महामारी के चलते लॉकडाउन में लोग बेरोजगार हो जाने से उनके सामने एक विपत्ति सी आ गई हैै इस लॉकडाउन में गरीब यही सोच रहा है की परिवार को कैसे चलाएंगे इतनी महंगाई का समय में! परंतु ऐसे में प्रमोद सिंह यादव ने गरीबों के दर्द एवं तकलीफों को अपना समझ कर लगातार गरीबों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण कर रहे हैं साथ ही मास्क वितरण के और सोशल डिस्टनसिंग को बनाये रखे उसी में हमारी जीत है ऐसा लोगों से अपील कर रहे है। यहा तक जानकारी मिलने पर प्रमोद सिंह दूर दराज के गरीबों के लिए राशन भेज देते है। रोज की तरह अपने आवास दुबग्गा सीता विहार कॉलोनी पर प्रति दिन 251 लोगों को राशन वितरण कर रहे हैं। आवास के बाहर उचित दूरी पर गोले बनाकर हाँथों को सेनेटाइज कर के राशन का वितरण कर रहें हैं। राशन में आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, प्याज, लहसुन,साबुन आदि वस्तुओं का वितरण गरीबों में किया जा रहा है। साथ ही लोगों को माक्स और गमछा भेंट कर इस महामारी में सोशल डिस्टेंडिंग का सुझाव भी दिया जा रहा हैं। जिससे क्षेत्र के गरिबो में बना रहता हैं खुशी का माहौल।